{"_id":"5ca305d5bdec22142d5e5129","slug":"attachment-notice-to-satta-king-shyam-bohra-and-five-others-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग श्याम बोहरा की पत्नी, बेटे सहित छह के कुर्की नोटिस चस्पा, एक बुकी भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टा किंग श्याम बोहरा की पत्नी, बेटे सहित छह के कुर्की नोटिस चस्पा, एक बुकी भी शामिल
Tue, 02 Apr 2019 12:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
श्याम बोहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सट्टा किंग श्याम बोहरा सहित छह आरोपियों के कुर्की नोटिस पुलिस ने चस्पा कर दिए हैं। इनमें सरगना की पत्नी, बेटा और भाई भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि एक महीने में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कुर्की कर दी जाएगी।
पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी निवासी श्याम बोहरा को सात जुलाई 2018 को पुलिस ने पकड़ा था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जानलेवा हमला, आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। श्याम बोहरा को जेल भेजा था।
श्याम बोहरा की पत्नी राखी बोहरा, बेटा वत्सल बोहरा, प्रतीक बोहरा, चंद्रेश अंकल उर्फ चंद्रेश जैन निवासी पार्श्वनाथ पंचवटी, शैलेश अग्रवाल उर्फ निक्की निवासी कोमल अपार्टमेंट, लोहिया नगर और अंकित अग्रवाल निवासी लोहिया नगर (बल्केश्वर) भी नामजद थे।

सिर्फ श्याम बोहरा को ही पकड़ पाई पुलिस
श्याम बोहरा के अलावा अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। सभी फरार हैं। इस पर पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों की कुर्की के लिए प्रार्थना पत्र दिया। केस की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर थाना मंटोला शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आरोपियों के घरों की कुर्की की उद्घोषणा का आदेश जारी कर दिया है। आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा भी कर दिया गया।
चंद्रेश का पता नहीं ढूंढ पाई पुलिस
बुकी चंद्रेश की भी कुर्की का आदेश जारी किया है। वो मूलरूप से जयपुर, राजस्थान का रहने वाला है। मगर, पुलिस उसका पता नहीं ढूंढ सकी है। इस कारण श्याम बोहरा के घर पर ही चंद्रेश का नोटिस चस्पा कर आई। हालांकि इंस्पेक्टर का कहना है कि उसका एक घर पार्श्वनाथ कालोनी में भी है।