फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATS and Forensic Team investigate in kalindi express blast at tundla railway station

कालिंदी एक्सप्रेस ब्लास्ट: एटीएस ने ट्रेन को खंगाला, चश्मदीदों ने बताई आंखों देखी

Thu, 21 Feb 2019 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
ATS and Forensic Team investigate in kalindi express blast at tundla railway station
टूंडला स्टेशन पर ट्रेन की जांच करती एटीएस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस के शौचालय में हुए धमाके के बाद टूंडला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के पांच बजे पूरी गाड़ी को चेक किया गया। एटीएस और फॉरेंसिक टीम ने विस्फोट वाले स्थान पर गहन जांच की। इसके बाद यहां से ट्रेन को रवाना किया गया। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस की सामान्य बोगी के शौचालय में धमाका हुआ था। घटनास्थल पर एक बैग से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी भरा खत मिला है। इससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 
विज्ञापन


घटना के बाद कालिंदी एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां ट्रेन की फॉरेंसिक जांच शुरू हुई। फॉरेंसिक तथा एटीएस की टीम ने घटनास्थल पर गहन जांच की और साक्ष्य जुटाए। इस दौरान ट्रेन को करीब आधे तक रोका गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा- बहुत तेज था धमाका

ATS and Forensic Team investigate in kalindi express blast at tundla railway station
धमाके से क्षतिग्रस्त बोगी
एटीएस ने न सिर्फ धमाके से क्षतिग्रस्त बोगी को खंगाला बल्कि अन्य बोगियों में जाकर भी जांच पड़ताल की। रेल यात्रियों से भी जानकारी जुटाई। रेल यात्रियों का कहना था कि इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि पूरी बोगी में धुआं धुआं भर गया। लोग भागने लगे थे।

एटीएस के सीओ झांसी ने बताया कि विस्फोट के दौरान बैग से मिले धमकी भरे खत के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी की पड़ताल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हमारी सभी टीमें ट्रेन व रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में कड़ी नजर रखे हुए हैं।

आगरा की फॉरेंसिक लैब के डिप्टी डायरेक्टर राजेश यादव ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस की बोगी में संदिग्ध विस्फोट की सूचना दी गयी थी। फॉरेंसिक टीम आगरा से टूंडला स्टेशन पर पहुंची, जहां सैंपल एकत्रित किए हैं। परीक्षण के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed