फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   astonishing story told by boy in police station of mathura

पुलिस के सामने मासूम ने जो कहा, पढ़कर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

Wed, 10 May 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 10 May 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
astonishing story told by boy in police station of mathura
बालक गजेंद्र - फोटो : अमर उजाला
आठ साल के बालक गजेंद्र ने एसपी देहात के सामने जाकर जो आंखों देखी सुनाई सभी हैरान रह गए। बच्चे का कहना था कि उसके पापा ने छोटी बहन और भाई को मार डाला है। दोनों के शव कुएं में फेंक दिए हैं। उसे भी मारने की कोशिश की गई लेकिन वह किसी तरह से भाग निकला। बच्चे की शिकायत पर एसपी देहात ने पुलिस को भेजा तो पिता घर में नहीं मिला। पुलिस के अनुसार पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के गांव राधानगरी निवासी सुरेंद्र का आठ साल का बेटा गजेंद्र बुधवार की दोपहर को एसपी देहात अरुण कुमार सिंह के आफिस में पहुंचा। साथ में गजेंद्र के फूफा मोहन सिंह और ताऊ महेंद्र सिंह भी थे। गजेंद्र ने एसपी देहात से कहा कि उसके पापा ने छोटे भाई भरत (5) और बहन लक्ष्मी (3) को कुएं में फेंककर मार दिया है। 
विज्ञापन


उसे भी मारने की कोशिश की गई थी लेकिन वह किसी तरह से उनके चंगुल से भाग आया। बालक की शिकायत पर एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस को भेजा लेकिन सुरेंद्र घर पर नहीं मिला। एसपी देहात का कहना है कि बताए स्थान पर पुलिस भेजी तो पिता मिला नहीं। बच्चा आगरा के जंगल में घटना होना बता रहा है। आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्तों से किसी ने नहीं देखा लक्ष्मी और भरत को

पुलिस अधिकारियों से मिले परिवार वालों ने बताया कि सुरेंद्र अपने दो पुत्रों गजेंद्र, भरत और लक्ष्मी को लेकर ससुराल आगरा के गांव खड़वाई गया था। उसके बाद से बच्चे किसी को नजर नहीं आए हैं। चार महीने से गजेंद्र की पत्नी फूलो अपने मायके में रह रही थी। दो बच्चों के लापता होने की सूचना पर वह भी ससुराल आ गई है। परिवार वालों का आरोप है कि सुरेंद्र का किसी अन्य महिला से संबंध हैं। अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि परिवार पहले मेरे पास आये था जिन्हें मैं पुलिस के पास ले गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed