{"_id":"7a2db01d5c9435f00ddd769e829e705c","slug":"arun-mahor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख सहित पांचों आरोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहरुख सहित पांचों आरोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 28 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
अरुण माहौर हत्याकांड में जेल भेजे गए शाहरुख सहित पांचों आरोपियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया जा सकता है। इसके लिए फाइल तैयार की जा रही है। उधर, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष अरुण माहौर की गुरुवार को हत्या के बाद शहर में बवाल हो गया था। मंटोला का बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव के हालात हो गए थे। भाजपा नेताओं ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया था। शव को मंटोला ले जाने को लेकर घंटों हंगामा चला था। शुक्रवार को भी कई जगह पुतले फूंके गए थे। पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को घटना के 36 घंटे के भीतर पकड़ लिया था। मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ बबुआ, उसके भाई राजा उर्फ आला और आबिद को गुरुवार को, जबकि नाला मंटोला निवासी इम्तियाज उर्फ आरिफ और दिलशान को शुक्रवार को पकड़ा। उन्हें जेल भेजा जा चुका है।