फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army man arrested for molesting 11 year old girl in moving train

चलती ट्रेन में 11 वर्षीय बच्ची के साथ फौजी ने की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 07:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
army man arrested for molesting 11 year old girl in moving train
जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
चलती ट्रेन में एक बार फिर शर्मनाक घटना हुई है। नवयुग एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ सफर कर रही 11 वर्षीय को फौजी ने बदनीयती से दबोच लिया। चीख-पुकार होने पर बच्ची के पिता ने जीआरपी के ट्विटर हैंडिल पर शिकायत की। 
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध जीआरपी आगरा कैंट में छेड़खानी और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया है। शनिवार की सुबह फौजी के मुख्यालय में घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

 
जम्मूतवी से तिरुनेलवेली तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन नवयुग एक्सप्रेस के कोच ए-1 में भोपाल का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। शुक्रवार रात उक्त व्यक्ति ने जीआरपी एसपी के ट्विटर पर शिकायत करके मदद मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लगाया आरोप

उसने बताया कि पास में बैठे एक फौजी ने उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की है। वो मारपीट पर आमादा है। इसके बाद एसपी जीआरपी अभिषेक यादव ने ट्रेन की लोकेशन देखी तो वो आगरा कैंट पहुंचने वाली थी। 

इसकी जानकारी जीआरपी कैंट प्रभारी विजय कुमार चक को दी गई। उन्होंने ट्रेन के रुकते ही शिकायतकर्ता से बात की। इसके बाद फौजी तेलंगाना के आदिलाबाद निवासी मेकला गंगइया को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फौजी मद्रास रेजीमेंट सेंटर में नायक के पद पर तैनात है। 

शनिवार की सुबह फौजी के मुख्यालय में घटना की जानकारी दी गई। पीड़ित ने छेड़खानी और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि घटना दिल्ली की है, मुकदमा निल पर दर्ज करके दिल्ली जीआरपी को भेजा जा रहा है। फौजी को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed