फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   alcohol smugglers attacked the police team in agra

मथुरा: शराब तस्कर पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, हमलावरों ने दो किमी तक दौड़ाकर पीटा

Sat, 16 Jan 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 12:16 AM IST
सार

  • हमलावरों ने दो किमी तक पथराव कर खदेड़ा, पुलिसकर्मियों ने हवाई फायर कर बचाई जान
  • थाना नौहझील पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया, 28 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
alcohol smugglers attacked the police team in agra
घटना के बाद छिनपराई में पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना पर गांव बरौंठ और छिनपराई में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पथराव करते हुए पुलिस को दो किमी तक खदेड़ दिया। हमले में हसनपुर चौकी प्रभारी घायल हो गए। पांच सिपाहियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस टीम ने हवाई फायर कर जान बचाई। इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार कर 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बरौंठ में हरियाणा से तस्करी कर शराब लाई जा रही है। हसनपुर चौकी प्रभारी विपिन भाटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। यहां से तीन तस्करों को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस पर हमला करते हुए अन्य तस्कर भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस टीम गांव छिनपराई पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने करीब दो किमी तक दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस टीम को पीटा। पथराव में हसनपुर चौकी प्रभारी विपिन भाटी सिर में चोट लगने से घायल हो गए। पांच सिपाही भी चुटैल हुए। जान बचाने के लिए पुलिस टीम को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौहझील पुलिस ने मनीष निवासी कुशक बड़ौली (पलवल), सोनू कुमार निवासी मोहल्ला रेतिया गली (नौहझील), प्रेमचंद निवासी बरौंठ (नौहझील) और जीवन उर्फ महेंद्र निवासी छिनपराई (नौहझील) को गिरफ्तार किया है। एसआई देवेंद्र सिंह ने 13 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना नौहझील पर मुकदमा दर्ज कराया है।

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
पुलिस ने जीवन उर्फ महेंद्र, मनीष, सोनू, प्रेमचंद, गंगा, सुशील, भरत, कलुआ उर्फ कालू, कालीचरन, कुमरपाल, मुकेश, योगेश, श्रीमती गंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस पर हुए हमले
- 30 मई 2013 में बरसाना के गांव हाथिया में पुलिस पर हमला, आगरा के सिपाही सतीश परिहार की मौत।
- 28 जुलाई 2015 में थाना फरह के गांव परखम में पुलिस पर हमला।
- 21 नवंबर 2016 में फौजी ने थाना नौहझील के सिपाही अरुण कुमार का ईंट मारकर सिर फोड़ा।
- पांच मार्च 2017 को मांट थाने में घुसकर ग्रामीणों ने बोला हमला।
- आठ जून की रात नौहझील के गांव हसनपुर में बीयर शॉप पर युवकों ने यूपी-100 के सिपाही को पीटा।
- पांच जनवरी को थाना सदर बाजार के गोकुल बैराज के पीड़ित किसानों की वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर तालाबंदी को लेकर पुलिस से भिड़ंत। दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल। 

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। यहां पर तस्करों ने हमला कर दिया। चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही नामजद और अज्ञात लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। किसी भी कीमत पर शराब और गांजे की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed