फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ajmeri murder in fatehpur sikri

बबूली शाह बाबा मजार के गद्दीनशीं की हत्या

Sat, 10 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ajmeri murder in fatehpur sikri
शव को खदान के पानी में फेंका, जमीन का था विवाद - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के  डाबर मार्ग पर शुक्रवार रात गांव तेहरा रावत स्थित बबूली शाह बाबा मजार के गद्दीनशीं की हत्या कर शव को पहाड़ी की खदान में फेंक दिया गया। मामले में मृतक के पुत्र ने जमीन की रंजिश का आरोप लगाते हुए मृतक की विधवा भाभी समेत तीन के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव तेहरा रावत निवासी अजमेरी (52) डाबर मार्ग पर स्थित बबूली शाह बाबा मजार पर पैतृक गद्दीनशीं थे। वे मजार पर ही रहते थे। शुक्रवार सुबह मजार से कुछ दूर स्थित पहाड़ी की खदान में पानी में उनका शव पड़ा होने की जानकारी से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के गले में गमछा से फंदा लगा हुआ था। शरीर प्लास्टिक की रस्सी से बंधा हुआ था।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि मजार के गद्दीनशीं का अपनी भाभी से मजार के पास की जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चला आ रहा था। इस विवाद का कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने पंचायत कर फैसला भी करा दिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं, मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर पुलिस ने अजमेरी की विधवा भाभी जाहिदा पत्नी खुदाबख्श, मेघू पुत्र निरंजन और एक अन्य के खिलाफ रंजिशन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जाहिदा को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में कोतवाली के युवक की हत्या का आरोप 
राजस्थान में कोतवाली के युवक की संदिग्ध हालात में पानी में डूबने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। चित्ती खाना, कोतवाली निवासी नितिन (19) पुत्र बंटी छह सितंबर को अपनी ताई गुड्डी के साथ राजस्थान के हनुमान गढ़ गया था।

परिवार को जाहरवीर बाबा के मंदिर में दर्शन करने थे। परिवारीजनों ने बताया कि नितिन कुंड में नहाने उतरा था। अचानक वह डूब गया। उसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल लेकर गए, जहां नितिन को मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार रात को परिवारीजन शव को घर ले आए।

उसके मुंह से खून निकलता देखकर हत्या की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस को सूचना दी। नितिन इकलौता था। उसकी दो बहन हैं। पिता की मौत हो चुकी है। मां सुधा हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

तालाब में मिला लापता महिला का शव
थाना सदर की साउथ रेलवे कालोनी स्थित तालाब नंबर दो में शुक्रवार सुबह विमलेश (45) पत्नी वीरेंद्र शर्मा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह दो दिन से लापता थीं। 
नगला काछियान, सदर निवासी वीरेंद्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे हैं।
पत्नी विमलेश सात सितंबर को घर से किसी काम से गई थीं। इसके बाद लौटकर नहीं आईं। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि विमलेश काफी समय से मानसिक रोग से पीड़ित थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार 11:30 बजे साउथ रेलवे कालोनी के तालाब में कुछ लोगों ने एक शव देखा।

सूचना पर परिवारीजन आए तो लाश विमलेश की थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला मानसिक रोग से पीड़ित थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

सिकंदरा में ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश 
आवास विकास कालोनी सेक्टर 16 में गुरुवार रात को रेलवे लाइन पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कालोनी में सिर भी बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

सेक्टर नौ में रात तकरीबन दो बजे रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा मिला। उसका सिर कटा हुआ था। खोजबीन पर पुलिस को सिर भी कालोनी में मिल गया। मृतक की उम्र तकरीबन 30 साल है। वह पेंट-शर्ट पहने है। पुलिस को आशंका है कि वह ट्रेन से गिर गया होगा। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसके सिर को जानवर खींचकर ले गए होंगे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसओ ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed