फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   air force flight lieutenant death case in agra

फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मौत का सामने आया 'सच', पत्नी और एयरफोर्स अफसर सहित चार पर दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 15 Mar 2019 11:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
air force flight lieutenant death case in agra
फ्लाइट लेफ्टिनेंट चमन कुमार (फाइल फोटो)

आगरा के सीजेएम सर्वजीत कुमार सिंह ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट चमन कुमार की मौत के मामले में मुकदमे के आदेश किए हैं। मृतक की मां अवलेश सिन्हा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


कोर्ट ने थाना शाहगंज पुलिस को चमन कुमार की पत्नी पूर्णिमा, कमांडिग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन टीएन मनिकंडन (एयरफोर्स स्टेशन आगरा), प्रदीप कुमार शर्मा एवं उसकी पत्नी अर्चना शुक्ला (निवासी बीएसएनएल कंपाउंड, बरेली) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 
चमन कुमार की मां अवलेश सिन्हा ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि बेटा वर्ष 2012 से 12 स्क्वाड्रन एयरफोर्स स्टेशन, आगरा में तैनात था। चमन की शादी फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्णिमा (सदानंद ब्लाक, एयरफोर्स एकेडमी, डुंडीगल, हैदराबाद) से 23 नवंबर 2017 को बरेली में होनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद में करा दी थी शादी

मगर अर्चना और प्रदीप शर्मा ने धोखे से बेटे की शादी 25 सितंबर 2017 को आर्य समाज मंदिर हैदराबाद में कर दी। चमन पत्नी से खुश नहीं था। बाद में उसे यह भी पता चला कि अर्चना और प्रदीप पूर्णिमा के मां-बाप नहीं हैं। 

चमन ने शादी को शून्य करने के लिए हैदराबाद कोर्ट में वाद दायर किया था। इसकी जानकारी पर सभी आरोपियों ने चमन को परेशान करना शुरू कर दिया। उसके दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ की। 

नौ अगस्त 2018 को एयरफोर्स स्टेशन आगरा के सरकारी आवास में चमन की रहस्यमयी परिस्थिति में लाश मिली थी। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। इस पर अवलेश कुमार, बेटा सुमन सौरभ और बेटी प्रियंका आगरा आए। तब पता चला कि चमन की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed