{"_id":"5a4e15644f1c1b47198b4d05","slug":"agra-police-opened-jaipur-house-robbery-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"18 बदमाशों ने डाली थी जयपुर हाउस में डकैती, पुलिस ने किए और भी खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 बदमाशों ने डाली थी जयपुर हाउस में डकैती, पुलिस ने किए और भी खुलासे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Jan 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
जयपुर हाउस में मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की सबसे पॉश कालोनी जयपुर हाउस में सराफा कारोबारी के घर दिनदहाड़े पड़ी डकैती का खुलासा हो गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात में 18 बदमाश शामिल थे।
28 दिसंबर को दोपहर में करीब 2 बजे जयपुर हाउस कालोनी मे रहने वाले सराफा कारोबारी राकेश मित्तल के यहां डकैती डाली गई थी। राकेश मित्तल के बेटे आशीष मित्तल चिकित्सक हैं। आगरा के प्रतापपुरा में उनका क्लीनिक है। बड़े बेटे रजत का भी कारोबार है। ये परिवार जयपुर हाउस में बने मकान में रहता है।
उस दिन डाक्टर आशीष अपने क्लीनिक पर थे और रजत अपने काम से गए थे। घर पर उनके पिता राकेश मित्तल, मां रागिनी और आशीष की पत्नी रिचा थीं। दोपहर में खाना खाने के बाद राकेश मित्तल बाहर चले गए। इसी के बाद छह बदमाश आए। तीन बदमाश गेट पर निगरानी करने लगे तो तीन अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम दिया।

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 30 लाख का माल भी बरामद किया। बदमाशों से लूटे गए माल को खरीदने वाले सराफ को भी पुलिस ने पकड़ा है।
आगरा पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात में कुल 18 बदमाश शामिल रहे। इनमें 6 घर के अंदर घुसे थे। बाकी का रोल रेकी, प्लानिंग और शरण देने का रहा।
अपने खुलासे में पुलिस ने ये भी बताया कि वारदात करने वाले बदमाशों का गैंग एटा, मैनपुरी और आगरा का है। गौर करने वाली बात है कि ये बदमाश पहली बार पकड़े गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित सराफ ने माल और बदमाशों की पहचान कर ली है।