फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police and UP STF seized marijuana

एसटीएफ ने पकड़ा नशे का जखीरा, ओडिशा से वाया कानपुर हो रही थी सप्लाई

Sat, 13 Jan 2018 01:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Jan 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Agra police and UP STF seized marijuana
नशे का सामान - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा से तस्करी कर शहर में लाए गए एक करोड़ की कीमत के गांजे के साथ गुरुवार रात को दो लोगों को पकड़ लिया गया। एक आरोपी ग्राम प्रधान का पति है, जबकि दूसरा प्रापर्टी डीलर है। दोनों राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गांजे की सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन


एसटीएफ और जगदीशपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 973 किलोग्राम गांजा, एक मेटाडोर, एक एस्कॉडा रैपिड गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के सीओ श्यामकांत ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विशाल अग्रवाल पुत्र स्व. शंकर अग्रवाल निवासी द्वारिकापुरी, शास्त्रीपुरम और होशियार सिंह पुत्र शिवचरन सिंह निवासी अवेरनी, थाना बलदेव, मथुरा हैं। होशियार सिंह हाल में दहतोरा रोड स्थित शांति रेजीडेंसी में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अवेरनी गांव, थाना बलदेव की प्रधान कुंती देवी का पति है। उस पर छह मुकदमे दर्ज हैं। वह जुए में जेल भी जा चुका है। विशाल अग्रवाल प्रापर्टी का भी काम करता है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुरुवार रात को मघटई के पास से मेटाडोर और स्कॉडा गाड़ी को मुखबिर की सूचना पर रोका। 

मेटाडोर का चालक ओमवीर सिंह निवासी अवेरनी, मथुरा भाग गया। मेटाडोर में साड़ियों और कपड़ों की गठरी के नीचे बोरों में 973 किलोग्राम गांजा के पैकेट बनाकर रखे गए थे। पुलिस ने चेकिंग की तो पैकेट बरामद हो गए। गांजे की बाजार में कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed