{"_id":"6afe754c558ad818710e4dfc","slug":"agra-police-accused-of-taking-15-000-bribe-to-remove-name-from-fir-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है यूपी पुलिस: मारपीट हुई तब पीड़ित था 10 किमी दूर, फिर भी एफआईआर में नाम; इस बात के लिए मांगी रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ये है यूपी पुलिस: मारपीट हुई तब पीड़ित था 10 किमी दूर, फिर भी एफआईआर में नाम; इस बात के लिए मांगी रिश्वत
Thu, 19 Nov 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:34 AM IST
सार
आगरा के इरादत नगर थाने में दर्ज मारपीट की प्राथमिकी से एक आरोपी का नाम हटाने के लिए पुलिसकर्मियों पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीवानी में धरना दिया, जिसके बाद डीसीपी पूर्वी ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के इरादत नगर थाने में मारपीट के मामले में दर्ज प्राथमिकी से एक आरोपी का नाम निकालने के लिए पुलिसकर्मियों पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले में बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के रौनक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ दीवानी स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
मामले के अनुसार, 30 अगस्त को हुई मारपीट की घटना में हरेंद्र ने 4 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें श्याम उर्फ श्यामू, रिंकू, रविन्द्र उर्फ गोरा और गोरा निवासी ग्राम दूदीपुरा को नामजद किया गया। आरोप लगाया गया कि श्यामू के पास घटना के समय से दो घंटे बाद तक की सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें वह घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर दिखाई दे रहा है। फुटेज समेत सभी साक्ष्य विवेचक और एसीपी को देने के बावजूद उसका नाम विवेचना से नहीं निकाला गया।
आरोप है कि आईओ ने अधिकारियों के नाम पर 15 हजार रुपये लिए। एसीपी शमसाबाद राम प्रवेश गुप्ता पर भी जनप्रतिनिधि के दबाव का हवाला देकर जल्द हाजिर होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।