फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra minor girl murder after rape

आगराः पुलिस बूथ के सामने से बच्ची को किया अगवा, हैवानियत कर घोंट दिया गला

Sun, 18 Mar 2018 09:15 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 18 Mar 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
agra minor girl murder after rape
Demo Pic
आगरा में एक और बच्ची को हैवानियत के बाद मार डाला गया। सेंट जोंस चौराहा स्थित पुलिस बूथ के सामने से शुक्रवार रात को आठ साल की बालिका को दादी के पास से अगवा कर लिया गया। 
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह महात्मा गांधी मार्ग स्थित आगरा कॉलेज के क्रिकेट मैदान में बालिका का शव मिला। 

एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी आ गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी कैद हो गया है। पुलिस हत्या आरोपी की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन

मूलरूप से मथुरा के बलदेव निवासी परिवार 40 साल से एमजी रोड पर फुटपाथ पर रहकर गुजर-बसर करता है। बच्ची का पिता गुब्बारे बेचता है। दादी कबाड़ा बीनती है। 

शुक्रवार रात को बच्ची दादी के पास दो भाई और एक बहन के साथ पेस्ट्री की दुकान के सामने फुटपाथ पर सोई थी। रात 12 बजे पिता पास ही डिवाइडर पर सोने चला गया। 

रात सवा तीन बजे बच्ची को एक युवक अगवा कर ले गया। शनिवार तड़के पांच बजे आगरा कॉलेज क्रिकेट मैदान के रनिंग ट्रैक पर टहल रहे लोगों ने मैदान की दीवार के पास बच्ची का शव पड़ा देखा। 

सीसीटीवी फुटेज चेक किया

agra minor girl murder after rape
up police - फोटो : अमर उजाला
बच्ची का शव अर्द्धनग्न हालत में था। आशंका जताई जा रही है कि  उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और सलवार से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड से जांच कराई गई। 

पुलिस बच्ची की फोटो लेकर सेंट जोंस चौराहे पर आईं, यहां पर परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने आसपास की दुकानों के बाहर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। 

इसके अलावा फुटपाथ पर रहने वाले कई लोगों से पूछताछ की है। कॉलेज मैदान के चौकीदार से पूछताछ की जा रही है। बताया कि जिस जगह से बच्ची को अगवा किया गया, वहां सामने ही थाना हरीपर्वत की घटिया आजम खां पुलिस चौकी का बूथ भी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट का इंतजार 

इसके बावजूद बालिका को अगवा कर हत्या किए जाने से पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चौराहे पर हर समय चहल-पहल भी रहती है। गुरुवार रात को एत्माद्दौला क्षेत्र में बच्ची को घर के पास से उठाकर दुष्कर्म किया गया था। 

एसपी सिटी कुंवर अनुपम का कहना है कि बच्ची का शव मिला है। दुष्कर्म की भी आशंका है। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed