{"_id":"5733985d4f1c1be24c919b76","slug":"after-three-hours-left-in-the-lock-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे हवालात में वसूली के बाद छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घंटे हवालात में वसूली के बाद छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 12 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
टूंडला जीआरपी के सिपाहियों पर युवक ने लगाया उत्पीड़न और वसूली का आरोप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला जंक्शन पर जीआरपी सिपाहियों से टकराने पर युवक को चेकिंग के नाम पर रोक लिया गया। फिर तीन घंटे हवालात में रखा। बाद में 8500 रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा। यह आरोप लगाते हुए युवक ने एसपी जीआरपी आगरा से शिकायत की है। जांच के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को एसएसपी आफिस में भी प्रार्थना पत्र दिया।
जलेसर रोड, टेढ़ी बगिया निवासी जाविद हुसैन टोरंट के ठेकेदार का निजी कर्मचारी है। उसने बताया कि वह पांच मई को नजीबाबाद जंक्शन जा रहा था। शाम तकरीबन सात बजे यमुना ब्रिज स्टेशन से बरेली पैसेंजर ट्रेन में बैठा। ट्रेन रात तकरीबन नौ बजे टूंडला जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के रुकने पर वह पानी पीने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गया। जल्दी के चक्कर में पानी की टंकी के पास जीआरपी सिपाहियों से टकरा गया। इसके लिए उसने माफी मांगी। आरोप है कि तीन सिपाहियों ने उससे पूछताछ की।
र जबरन थाने ले गए और बैग की तलाशी ली। वहीं जाविद की ट्रेन छूट गई। सिपाहियों ने मारपीट कर बैग, 9700 रुपये और पांच किलोग्राम पेठा ले लिया। फिर हवालात में बंद कर दिया। तीन घंटे बाद 1200 रुपये, दो किलोग्राम पेठा और बैग वापस कर दिया। शिकायत करने पर हवालात में बंद करने की धमकी देकर छोड़ दिया। उसने बताया कि इनमें सिपाहियों के अलावा एक दरोगा भी था।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर सिपाही करता है चौथ वसूली
आगरा। आगरा कैंट प्रीपेड एसोसिएशन के शाहिद खान, अली हुसैन, रियाज, यासीन, समीर आदि ने विधायक गुटियारी लाल दुबेश के साथ बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा है कि एक सिपाही कैंट स्टेशन पर आटो और टैक्सी चालकों से वसूली करता है। 14 जुलाई, 2015 को सिपाही का ट्रांसफर जीआरपी से जिला पुलिस में हो गया। इसके बावजूद वह सादा कपड़ों में स्टेशन पर वसूली को आता है। आरोप है कि जो चालक रुपये देने से मना करता है, उनके वाहनों को लावारिस में दाखिल कर देता है। आठ और नौ मई को तीन टैक्सियों के कागजात होने के बावजूद लावारिस में बंद कर दिया। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।