फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   achhnera crime

तांत्रिकों के इलाज से बिगड़ी गर्भवती की तबीयत

Tue, 04 Oct 2016 01:24 AM IST
तांत्रिकों के इलाज से बिगड़ी गर्भवती की तबीयत
तांत्रिकों के इलाज से बिगड़ी गर्भवती की तबीयत Updated Tue, 04 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
achhnera crime
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा मेवात गैंगरेप केस
अछनेरा में इलाज की आड़ में तांत्रिकों ने एक गर्भवती के गले में कलावा का फंदा डालकर खींचा तो वह बेहोश हो गई। जानकारी होने पर गुस्साए परिवारीजनों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना अछनेरा में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वहीं, महिला की दशा गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन

घटना थाना अछनेेेेरा के गांव नगला लालदास की है। वहां की पुष्पा देवी पत्नी प्रेम सिंह पिछले एक साल से बीमार हैं। परिवारीजनों ने बताया कि वह छह माह से गर्भवती हैं। उनकी बीमारी से परेशान परिवार के लोगों ने भूतप्रेत का साया मानकर सोमवार को किरावली और गांव के ही दो कथित तांत्रिकों को इलाज के लिए घर पर बुलाया। दोपहर गांव के समय उन्होंने परिवारीजनों से पूजा करायी। इस दौरान कथित तांत्रिकों ने प्रेत को बुलाने के नाम पर महिला के गले में कलावा का फंदा डालकर खींचा तो वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसकी जीभ बाहर निकल आई और वह जमीन पर गिर पड़ी। यह देख परिवारीजन गुस्से में आ गए। वे तत्काल महिला को इलाज के लिए गांव डॉक्टर के पास ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों ने पुलिस को बुलाकर दोनों कथित तांत्रिकों को उनके हवाले कर दिया। महिला के पति प्रेम सिंह ने दोनों के खिलाफ गला घोंटकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed