फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested for seven year old girl murder and misdeed case in mathura

मासूम से दरिंदगी: दुष्कर्म के बाद कपड़ा मुंह में ठूंस की थी साल वर्षीय बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Nov 2020 12:03 AM IST
सार

  • शुक्रवार की सुबह बालिका का शव खून से लथपथ मल्टीलेवल पार्किंग के सामने वन विभाग के जंगल में मिला था।  

विज्ञापन
accused arrested for seven year old girl murder and misdeed case in mathura
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में अनुसूचित जाति की बालिका से दुष्कर्म और हत्या के मामले का वृंदावन पुलिस एवं एसओजी ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे का आदी बताए जा रहे आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बालिका के मुंह में उसी के अंत:वस्त्र ठूंसकर मार डाला था। पिता ने कोतवाली वृंदावन में आठ साल की बेटी के गायब होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार वृंदावन कोतवाली की रमणरेती चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की बालिका गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे रिश्तेदार महिला के साथ लकड़ी बीनने के लिए गांव के ही निकट जंगल में गई थी। वहां से लापता हो गई। देर रात तक पुलिस ने बच्ची की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- यूपी: वृंदावन में दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की बच्ची की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह बालिका का शव खून से लथपथ मल्टीलेवल पार्किंग के सामने वन विभाग के जंगल में मिला था। बालिका हत्याकांड के खुलासे में जुटे वृंदावन कोतवाल अनुज कुमार और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम ने जंगल में कोठरी में रह रहे महेश पुत्र किशनी निवासी तरौली समौली कोतवाली छाता को गिरफ्तार किया है। 

नशे का आदी है आरोपी

सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। आरोपी के शरीर और कपड़ों के किए गए परीक्षण में बालिका से दुष्कर्म करने के सबूत मिले हैं। आरोपी के पास से मिले एक रुमाल पर खून के धब्बे भी मिले हैं। जिनकी फोरेंसिक जांच कराकर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपी ने बालिका के अंत:वस्त्र को मुंह में ठूंस दिया था, जिसके कारण उसकी दम घुटने से मौत हो गई थी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed