फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident shamsabad

ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में तीन की मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:53 AM IST
ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में तीन की मौत
ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में तीन की मौत Updated Sun, 25 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
accident shamsabad
ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग स्थित ग्राम धिमश्री के पास शनिवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक और टैंकर की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक एवं एक अन्य व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया। 
विज्ञापन

गांव भौंगनीपुर से बालू भरकर ट्रक आगरा की ओर जा रहा था। ग्राम धिमश्री के पास शमसाबाद की तरफ से जा रहे दूध के टैंकर से ट्रक की भिड़ंत हो गयी। घना कोहरा होने के कारण दोनों वाहनों के चालक सामने से आने वाले वाहन को नहीं देख पाए। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि दोनों ही गाड़ियों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों के चालक उसमें फंस गये। इससे उनकी और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहनों को अलग करने में चार घंटे लग गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में शवों की शिनाख्त ट्रक चालक बंटू पुत्र ननिगा निवासी तेहरा थाना सैंया और टैंकर चालक दीपक पुत्र चंद्रसेन निवासी नौसारा नंदगंज गाजीपुर के रूप में की गई। तीसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने दो क्रेन और दो जेसीबी की मदद से वाहनों को रोड से हटाया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया लेकिन सीओ ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

वहीं, आगरा जा रही कार की चपेट में आकर ग्राम बाकलपुर के पास बाइक सवार इस्लाम और भूरा निवासी गढ़ी गुसाई घायल हो गये। मलपुरा में न्यू दक्षिणी बाईपास पर लालऊ के पास सुबह छह बजे कोहरे का कारण ट्रक और जूता कंपनी की बस में भिंड़त हो गई। बस डिवाइडर को पार कर 20 फुट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में पस चालक रामवीर घायल हो गया। रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रक में गैस के सिलेंडर भरे हुए थे। वहीं, आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बाइक पर सवार होकर ककुआ से इटोरा लौट रहे काले पुत्र मंगल सिंह और बनवारी निवासी इटोरा घायल हो गये। दोनों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed