फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

हादसे में व्यापारी की मौत के बाद खंदौली में बवाल

Sun, 21 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 21 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
accident
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर ग्राम नंदलालपुर के समीप शनिवार दोपहर प्लास्टिक सामान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर अल्पाहार कारखाना संचालक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद भी पुलिस के नहीं आने पर गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा काटा। एक टाटा मैजिक में तोड़फोड़ की। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस से भी नोंकझोेंक हुई। हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव बगलघूंसा निवासी श्रीचंद्र (22) पुत्र उदयवीर सिंह का पीली पोखर पर कारखाना है। पिछले दिनों उनकी मां की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें देखने आठ दिन पहले श्रीचंद का साला रूपेंद्र (23) पुत्र गंभीर सिंह (दाउदपुर फतेहपुर सीकरी) आया हुआ। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे कारखाने से श्रीचंद साले के साथ बैंक में रुपये जमा करने स्कूटर से जा रहे था। आगरा की ओर से प्लास्टिक लंच बाक्स से भरा ट्रक खंदौली की ओर जा रहा था। नंदलालपुर के समीप अचानक ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे श्रीचंद और रूपेंद्र दब गए। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मगर, पुलिस नहीं पहुंची। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। घटना की जानकारी पर परिवारीजन भी आ गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगा लगा दिया। इस दौरान एक टाटा मैजिक में तोड़फोड़ भी कर दी। कई और वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास किया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तकरीबन एक घंटे बाद खंदौली और एत्माद्दौला थाना की पुलिस पहुंची। एसडीएम पीडी गुप्ता ने मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही वह शांत हुए। पुलिस ने एक घंटे बाद ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया। मगर, तब तक श्रीचंद की मौत हो गई। गंभीर घायल रूपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के चचेरे भाई शिवकुमार ने बताया कि श्रीचंद डेढ़ लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे। रुपये स्कूटी की डिग्गी में थे जो हादसे के दौरान गायब हो गए। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ थाना खंदौली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस रुपयों के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

----
सीमा विवाद में फंसी पुलिस ने नहीं किया जान बचाने का प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की हादसे की जानकारी सौ नंबर पर पुलिस को दे दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने थाना एत्माद्दौला और खंदौली एसओ को फोन पर बताया। इसके बाद थाना एत्माद्दौला की एक चीता मोबाइल मौके पर पहुंची, लेकिन मामला खंदौली क्षेत्र का बताकर वापस लौट आई। ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने का कोई प्रयास नहीं किया। एक घंटे तक पुलिस नहीं आई। ट्रक के नीचे दबे श्रीचंद के चीखने की आवाज सुनाई दे रही थीं। लोग ही आगे आए। उन्होंने ट्रक का सामान बाहर फेंक दिया। इसके बाद दो जैक से ट्रक को एक फीट तक उठाया। तब कहीं श्रीचंद को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि पुलिस ने जान बचाने का प्रयास नही किया और सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed