फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP workers attacked in Agra College

आगरा कालेज में एबीवीपी कार्यकर्ता पर हमला

Wed, 03 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 ABVP workers attacked in Agra College
प्रमाोद चाौध्‍ारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
आगरा कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और एमएससी फाइनल के छात्र प्रमोद चौधरी पर बाहरी तत्वों ने जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से छात्र को बुरी तरह से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। आरोपी बाहरी तत्व बताए जा रहे हैं। वह हमला करने के बाद तमंचे लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

मामला करीब एक बजे का है। प्रमोद चौधरी प्रैक्टिकल की तिथि पता करने कालेज आया था। गेट के अंदर दर्जन भर से अधिक युवकों ने उसे पकड़ कर हॉकी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे प्रमोद के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई। हाथ की हड्डी टूट गई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के हाथ में तमंचे भी थे। जानकारी होने पर एबीवीपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। एसएन मेडिकल कालेज में घायल का उपचार कराया। पीड़ित ने थाना लोहामंडी में बिलाल, गौरव, कर्मवीर के खिलाफ एफआईआर कराई है। उधर, प्राचार्य डा. मनोज रावत का कहना है कि बाहरी छात्र हैं और घटना कालेज के बाहर हुई है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने दिया अल्टीमेटम
घटना की जानकारी होने पर भाजपाई भी थाना लोहामंडी पहुंच गए। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, केके मूढ़ोतिया ने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed