फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aatmhattya

दीदार ए ताज के बाद प्रेमी युगल ने दी जान

Tue, 13 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 13 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aatmhattya
कर्नाटक के प्रेमी युगल ने अपने घर से लगभग दो हजार किलोमीटर दूर मोहब्बत की नगरी आगरा में आकर अपनी छोटी सी लव स्टोरी का अपने ही हाथों से दर्दनाक अंत कर लिया। दोनों ने रविवार को शहाजहां-मुमताज के बेपनाह प्यार की बेजोड़ निशानी ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद होटल ताज पैलेस के कमरा नंबर 304 में खाना खाया, कोल्ड ड्रिंक पी और फिर एक दूसरे की बांहों में लिपटकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। सोमवार को दोनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। दोनों का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे होटल में मारुति मंदिर के पास, गदग, कोन्नुर (कर्नाटक) निवासी राजानंद एच एम्रुंताकोर उर्फ राजू (26) पुत्र हनामंत युवती गौरी आर यदाहल्ली (15) पुत्री रवि (निवासी गदग) के साथ आया था। गौरी को उसने अपनी दोस्त बताया। दोनों ने आगरा घूमने आने की बात कही थी। सोमवार को चेक आउट करने को कहा था। उन्हें होटल की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 304 दिया गया।
विज्ञापन

होटल मैनेजर आशीष के मुताबिक, सोमवार सुबह तकरीबन नौ बजे दोनों को लेने के लिए आटो चालक आया। उसने गेट खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसे शक हुआ। काफी देर तक अंदर से आवाज नहीं आने पर इसकी जानकारी रकाबगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर असीम चौधरी के पहुंचने पर कमरे की कुंडी तोड़कर गेट खोला गया। बेड पर राजू और गौरी के शव पड़े थे। गौरी के मुंह से झाग निकल रहे थे। कमरे में दो बैग रखे थे। उनकी तलाश लेने पर दोनों के आधार कार्ड बरामद हुए।
उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दो मोबाइल भी मिले। बेड पर एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर परिवारीजनों का नंबर भी लिखा था। इस पर पुलिस ने उन्हें सूचना दी। पुलिस का कहना है कि एक टेबल पर दो गिलास (आधे भरे) में कोल्ड ड्रिंक मिली है। खाना खाने के बाद दोनों ने कोल्ड ड्रिंक पी होगी। इसके बाद विषाक्त पदाथ खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी।

सीओ सदर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिवारीजनों को सूचना दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से दो शीशी भी मिली हैं, जिनको कब्जे में ले लिया गया है। गौरी मंगलसूत्र और बिछिए भी पहने थी। माना जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके थे। राजू का परिवार इसके खिलाफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed