फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aata mil me karmchari ki maut

आटा मिल में गेहूं के टैंक में गिरकर कर्मचारी की मौत

Sat, 01 Aug 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
aata mil me karmchari ki maut
एत्मादपुर के गांव भागूपुर के पास बीपी फ्लोर मिल में गुरुवार रात गेहूं के टैंक में गिरने से कर्मचारी की मौत हो गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवारीजनों और ग्रामीणों ने मिल का का घेराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत में समझौता कराया। परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव ले गए।
विज्ञापन

घटना रात तकरीबन ढाई बजे की है। भागूपुर निवासी जनक सिंह का पुत्र मुन्नेश कुमार उर्फ मोनू (25) बीपी फ्लोर मिल (डबल त्रिशूल ब्रांड) में कार्य करते थे। गुरुवार रात आठ बजे वाली शिफ्ट में काम कर रहे थे। तभी तकरीबन ढाई बजे चक्की में गेहूं का आना कम हो गया। इसका पता लगाने के लिए मोनू पांचवीं मंजिल पर बने गेहूं के टैंक को देखने गए। इसके बाद नहीं लौटे। साथी कर्मचारी जब देखने पहुंचा तो टैंक में उनका हाथ दिखा। कर्मचारियों ने आननफानन में मशीनें बंद कर दीं और मोनू को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचा मिल मालिक कर्मचारियों से शव गांव पहुंचाने की कह कर चला गया। लेकिन साथी कर्मचारी शव लेकर मिल पहुंच गए। तब तक वहां परिवारीजन और ग्रामीण भी पहुंच गए। मिल मालिक के न मिलने से उनका गुस्सा भड़क गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजा सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की। बाद में मालिक के प्रतिनिधि के रूप कुछ लोग मौके पर पहुंचे और हाईवे स्थित एक ढाबा पर पंचायत कराई। लगभग एक घंटे चली पंचायत में पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये देने पर समझौता हो गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, सपा नेता राकेश यादव, नत्थीलाल यादव, राकेश बघेल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
छह को बच्चे का नामकरण
- अभागा मोनू अपने नवजात पुत्र का नामकरण भी नहीं देख सका। बताते हैं कि छह अगस्त को बच्चे का नामकरण होना था। 27 दिन के मूल आए थे। घर में नामकरण की तैयारियां चल रही थीं। सगे-संबंधियों को निमंत्रण दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिता पर फिर टूटा बज्र
- चार साल पहले जनक सिंह के बड़े पुत्र सोमवीर उर्फ सोनू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार अभी उस दुख को नहीं भूला था कि गुरुवार रात दूसरे बेटे की भी मौत हो गई।

-----
मिल में श्रमिकों के साथ धोखा
- बीपी मिल में काम करने वाले श्रमिकों का श्रम विभाग में कोई पंजीकरण नहीं है। अधिकांश कर्मचारियों को श्रमिक एक्ट का लाभ नहीं मिलता है। जब कोई हादसा होता है तो कह दिया जाता है कि उक्त व्यक्ति श्रमिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed