फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aasaram repkand

सुनियोजित ढंग से हो रहीं आसाराम रेप केस के गवाहों की हत्या -ब्रजलाल

Mon, 13 Jul 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 13 Jul 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
aasaram repkand
 प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक ब्रजलाल का मानना है कि आसाराम बापू रेप केस में एक के बाद एक हो रही गवाहों की हत्या के पीछे साजिश साफ नजर आ रही है। सभी गवाहों को एक ही तरीके से मारा जा रहा है। जो समझौते के लिए मान जाता है, वह बच जाता है। जो चुप बैठने के लिए राजी नहीं होता, उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया जाता है। अभी और भी गवाह मारे जा सकते हैं क्योंकि पुलिस साजिश के रहस्य से परदा उठाने की कोशिश नहीं कर रही है।
विज्ञापन

ब्रजलाल ने अभी तक हुई गवाहों की हत्या के बारे में गहराई से अध्ययन किया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने दावा किया कि सात ऐसे कारक मौजूद हैं, जिनसे लगता है कि सभी हत्या एक ही गिरोह ने की है। शाहजहांपुर में कृपाल सिंह और मुजफ्फरनगर में अखिल की हत्या में मोडस ओपरेंडी (अपराध का तरीका ) बिल्कुल एक जैसा रहा।
विज्ञापन

दोनों की हत्या रात पौने आठ और सवा आठ के बीच हुई। दोनों को पीछे से गोली मारी गई। दोनों को लगी बुलेट नहीं मिली। ऐसा लगता है कि गोली रिवाल्वर से मारी गई। हत्या से पहले दोनों का बाइक से पीछा किया गया। दोनो वारदात में हत्यारों की संख्या दो रही। दोनों में हत्यारों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गवाहों से पहले आसाराम के पक्ष में शपथ पत्र देने के लिए कहा गया था। कृपाल सिंह शाहजहांपुर की ही बिटिया के साथ रेप के मामले में गवाह था, जबकि सूरत आश्रम में रसोइया रहा अखिल दो बहनों से रेप के मामले में कोर्ट में गवाही दे चुका था। उनका कहना है कि आसाराम के गुर्गों के दो गुट काम कर रहे हैं। एक पहले गवाहों के पास समझौते के लिए जाता है। जो मान जाए, वह बच जाता है। जो न माने, वह मारा जाता है। हर बार समझौता कराने में अर्जुन भाई का नाम आ रहा है।

पूर्व डीजीपी का कहना है कि एक तो पुलिस इन घटनाओं का सच सामने नहीं ला रही है। दूसरा आसाराम को साजिश रचने (धारा 120बी) का आरोपी नहीं बनाया जा रहा। अगर मुख्तार अंसारी जेल में रहते कृष्णानन्द राय की हत्या कराने पर षड्यंत्र का मुल्जिम बन सकता है तो आसाराम क्यों नहीं? पश्चिमी यूपी में तो यह ट्रेंड है, जिसमें तमाम गैंगस्टर जेल के अंदर से हत्या कराते हैं। ब्रजलाल का कहना है कि जब वे एडीजी (कानून व्यवस्था) और एसटीएफ के इंचार्ज थे, तब एनआरएचएम घोटाले में डाक्टर सचान और डाक्टर विनोद आर्य की हत्या हुई थी। उन्होंने मोडस ओपरेंडी के आधार पर ही इसका खुलासा कराया था। दोनों हत्याओं में बेलेस्टिक इंवेस्टिगेशन कराई गई, जिससे पता चला कि हत्या में एक ही तरीके के असलाह इस्तेमाल किए गए हैं। आसाराम बापू रेप केस में इस तरह जांच नहीं कराई जा रही। इससे आशंका पैदा हो रही है कि गवाहों की हत्याओं का सिलसिला थमने वाला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed