फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aag

खतैना में सोल फैक्ट्री में आग से हड़कंप

Tue, 26 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 26 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Aag
घनी आबादी वाले खतैना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरेंद्र सिंह निगम की सोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आसपास के घरों से लोग बाहर निकलकर सड़क पर दौड़ आए। छह दमकल मौके पर बुला ली गईं। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आबादी क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पीएसी बुला ली गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शाहगंज के बारहखंभा निवासी सुरेंद्र सिंह की खतैना में दो मंजिला फैक्ट्री है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे फैैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। तभी केमिकल से भरे ड्रम में आग लग गई। कर्मचारियों ने बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग पहली मंजिल पर रखे सोल और मैटेरियल में फैल गई। इस पर कर्मचारी भाग गए। आग देख आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जगदीशपुरा पुलिस ने लोगों को फैक्ट्री से दूर हटाया। 15 मिनट बाद छह दमकल पहुंच गईं। फैक्ट्री की दूसरी मंजिल की दीवार पड़ोस के रहने वाले अशोक और बैजू के घर पर गिरी। इससे उनके घरों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा राजेश गौतम और पूरन चंद के घरों की भी छत क्षतिग्रस्त हो गईं। बाद में दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री में दो तरफ से पानी डाला। तकरीबन आठ से ज्यादा दमकलों से दो घंटे बाद आग को बुझाया। अग्निकांड में लाखों का माल जल गया। एफएसओ ईदगाह एसएस राय का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन

खतैना में फैक्ट्री ढाई साल से चल रही है। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में कई बार फैक्ट्रियों में अग्निकांड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती है। लापरवाही कभी भी जनहानि करा सकती है। लोगों ने हंगामा भी किया। एक सेक्शन पीएसी को बुला लिया गया। तब कहीं भीड़ को हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोदला रोड पर लगा जाम
फैक्ट्री में आग लगने पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बोदला रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। इस कारण जाम लग गया। लोहामंडी की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करके निकाला गया।

सिविल डिफेंस कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
आग लगने की जानकारी पर नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) प्रभाग सिकंदरा के वार्डन पहुंच गए। वार्डन के साथ कार्यकर्ताओं ने आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया। इस दौरान मौके पर पहुंचने वालों में दुर्घटना अधिकारी आदित्य किशोर, पोस्ट वार्डन विष्णु कुमार, डिप्टी पोस्ट वार्डन कृष्ण मुरारी समी, दुर्गा प्रसाद, सेक्टर वार्डन जितेंद्र कुमार, महेश चंद सविता, धर्मेंद्र पारासर, नीरज पारासर, आदर्श सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed