{"_id":"5ac8c3a94f1c1bcd618b6234","slug":"a-man-tried-to-sell-a-woman-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से नाराज युवती से शातिर ने पहले दोस्ती की, फिर बेचने के लिए बनाया ये प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों से नाराज युवती से शातिर ने पहले दोस्ती की, फिर बेचने के लिए बनाया ये प्लान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से नाराज होकर निकली अलीगढ़ की एक युवती को बागपत निवासी युवक मित्रता करके अपने साथ ले गया। उसने आगरा के अछनेरा के किरावली निवासी युवक के हाथों युवती को बेचने की कोशिश की।
लेकिन उसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची अछनेरा पुलिस ने शुक्रवार की शाम युवती और बागपत के युवक को हिरासत में ले लिया। युवती को नारी निकेतन भेजा गया है।
थाना अछनेरा के किरावली में चौराहे पर शाम लगभग छह बजे एक युवती का सौदा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अलीगढ़ निवासी युवती उसके साथ खड़े बागपत निवासी सुभाष चंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवती ने बताया कि एक महीने पहले वह घर से नाराज होकर निकली थी। बाद में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उसकी बागपत निवासी सुभाष चंद्र से मुलाकात हो गई। बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

सुभाष ने एक युवक के हाथों युवती का सौदा 70 हजार रुपये में किया लेकिन किसी कारण मामला बिगड़ गया। दूसरी बार उसने युवती का सौदा करने के लिए किरावली में अपनी जानकारी के युवक से संपर्क किया।
उनके किरावली पहुंचने पर जिस युवक के हाथों युवती का सौदा होना था उसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि 10 मार्च को उन्होंने अलीगढ़ के थाना असबराबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने युवक सुभाष को गिरफ्तार कर युवती को नारी निकेतन आगरा भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि युवती को बेचे जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल उसे नारी निकेतन भेजा गया है।