फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घर छोड़कर जा रही किशोरी को जीआरपी ने पकड़ा

घर छोड़कर जा रही किशोरी को जीआरपी ने पकड़ा

Wed, 11 Jul 2018 05:48 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
घर छोड़कर जा रही किशोरी को जीआरपी ने पकड़ा
दिल्ली के ध्यानार्थ..
विज्ञापन


फोटो---

मां से नाराज होकर मथुरा आ गई किशोरी
दिल्ली संगम विहार थाने में दर्ज था अपहरण का मुकदमा
पिता भी जा चुका है घर छोड़कर
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। मां से नाराज होकर किशोरी घर छोड़ आई। किशोरी को जीआरपी ने पकड़ लिया। दिल्ली के संगम विहार थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज था। किशोरी का पिता भी कई साल पहले पत्नी से नाराज होकर जा चुका है।
जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार की तड़के चार बजे 17 वर्षीय किशोरी को जीआरपी के सिपाहियों ने बदहवास हालत में इधर उधर घूमते देखा। थाने पर ड्यूटीरत महिला सिपाही उसे थाने लेकर आई और जानकारी की। किशोरी ने घर का पता बताने से इनकार कर दिया और कहा उसकी सगी मां उसे मारती पीटती है। इस कारण वह घर छोड़कर जा चुकी है। उसका पिता भी करीब छह वर्ष पूर्व मां की प्रताड़ना से परेशान होकर घर छोड़ कर जा चुके हैं। काफी मुश्किल के बाद किशोरी ने अपने घर का पता बताया।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने संगम विहार थाना दिल्ली से संपर्क किया तो पता चला कि किशोरी की मां ने रात 9:30 बजे थाने में उसके अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया हुआ है। किशोरी सुबह से लापता है। दोपहर को संगम विहार थाने के एएसआई विजय कुमार महिला सिपाही सीमा के साथ जीआरपी थाने पहुंचे और किशोरी को अपनी सुपुर्दगी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हो गई महिला सिपाही
मथुरा। किशोरी को लेने आ रही दिल्ली पुलिस की जिप्सी हाईवे थाना क्षेत्र के बाजना पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही सीमा घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed