{"_id":"5b001aad4f1c1beb7e8b45a0","slug":"91526733485-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए बंदी ने सिपाही से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए बंदी ने सिपाही से की अभद्रता
Updated Sat, 19 May 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोर्ट में पेशी पर आए बंदी ने सिपाही के साथ अभद्रता कर दी। जब इसकी शिकायत पुलिसकर्मी ने दरोगा से की तो उसने भी सिपाही को ही डांट दिया। परेशान सिपाही एसपी से शिकायत करने पहुंचा लेकिन अधिकारी के न मिलने पर दोबारा शिकायत की बात कहते हुए लौट गया।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही प्रदीप रावत शनिवार को जेल से बंदियों को लेकर दीवानी हवालात पहुंचा था। जब वह एक बंदी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहा था। तभी बंदी अपने रिश्तेदार से बात करने लगा, कई बार उससे वहां से चलने के लिए कहा मगर उसने अनसुना कर दिया। इसके बाद सिपाही के साथ अभद्रता करने लगा।
बंदी द्वारा अभद्रता करने की बात जब सिपाही ने दीवानी हवालात में तैनात एक दरोगा को बताई तो उसने भी सिपाही को ही हड़का कर शांत कर दिया। बंदी और दरोगा की हरकत से निराश होकर सिपाही एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचा। मगर एसपी अजय शंकर राय कुरावली थाना में शिकायतें सुन रहे थे। जिस वजह से मुलाकात नहीं हो सकी। सिपाही दोबारा आकर शिकायत करने की बात कह कर वहां से चला गया।