फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घर में घुसकर छात्रा पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

घर में घुसकर छात्रा पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Wed, 13 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर छात्रा पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ
कुरावली (मैनपुरी)। घर में घुसकर दो युवकों ने कक्षा 11 की छात्रा पर केमिकल फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। बाद में परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा 40 प्रतिशत झुलस गई है। उधर, बाइक पर आए दोनों आरोपी कौन थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग में वारदात की बात बता रही है।
विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी पास के ही कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। चर्चा है कि कुछ दिन पूर्व उसे एक युवक के साथ दूसरे युवक ने देख लिया था। तब बात किशोरी के घर तक पहुंच गई। मामले में पंचायत हुई। इसमें तय हुआ कि उक्त युवक, किशोरी के परिवार को हर्जाना देगा। हालांकि अभी तक हर्जाने की रकम की बाबत जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


बताया गया कि किशोरी के पिता ने युवक पर उक्त धनराशि देने का दबाव बनाया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। बुधवार दोपहर तकरीबन 2:30 बजे किशोरी घर पर ही थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर उसके घर में घुस आए। उनके हाथ में केमिकल से भरी बोतल थी। उन्होंने किशोरी के चेहरे पर केमिकल फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार होते ही वे भाग निकले। घटना के बाद परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां 40 प्रतिशत झुलसी अवस्था को देख चिकित्सकों ने उसे सैफई रैफर कर दिया है।


थाना कुरावली के एसएसआई का कहना है कि गांव के लोग दो युवकों पर वारदात का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed