फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   झोपड़ी में आग लगने से चौकीदार की मौत

झोपड़ी में आग लगने से चौकीदार की मौत

Sat, 02 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगने से चौकीदार की मौत
आग

विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव जिनौरा में गुरुवार रात झोपड़ी में लगी आग में झुलसने से चौकीदार की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव झोपड़ी के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


गांव नगला सुदामा निवासी मजदूरी बेचे लाल (50) मजदूरी करता था। गांव जिनौरा निवासी पियूष दुबे ने अपने खेत पर लगे सबमर्सिबल की रखवाली के लिए उसे चौकीदार रखा था। तभी से वह खेत में ही बनी झोपड़ी में सो जाता था। वह शराब पीने का भी आदी थी। गुरुवार देर शाम वह शराब पीने के बाद झोपड़ी में जाकर सो गया था।
विज्ञापन


बताया जता है कि इसी बीच रात में किसी वजह से झोपड़ी में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण उधर से गुजरे तो झोपड़ी के समीप ही उसका जला हुआ शव पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने के बाद मृतक झोपड़ी से निकल कर जान बचाने के लिए भागा होगा। मगर रास्ते में ही गिर गया होगा।


थानाध्यक्ष का कहना है कि चौकीदार की मौत एक हादसा प्रतीत हो रही है। मृतक के भाई प्रदीप ने भी दर्ज रिपोर्ट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed