{"_id":"59cfdafa4f1c1baa538b506a","slug":"81506794234-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत करने पर साथी कर्मचारी को पीटा, फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत करने पर साथी कर्मचारी को पीटा, फेंका तेजाब
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कृषि विभाग की प्रयोगशाला में कार्यरत एक कर्मचारी ने सहयोगी के साथ मारपीट करने के साथ तेजाब से हमला कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान एक महिलाकर्मी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर दे दी है।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में कार्यरत एक अधिकारी कई दिनों से आफिस नहीं आ रहा थे। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से कर दी थी।
जानकारी होने के बाद शनिवार को अधिकारी जब कार्यालय पहुंचे तो वहां शिकायत करने वाले कर्मचारी महावीर और महिलाकर्मी सुमन को देखकर आग बबूला हो गया। अधिकारी ने साथियों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद महावीर पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
हमले में वह बाल बाल बच गया। तेजाब गिरने से परिसर के समीप जमीन जल गई। इस बीच उच्चाधिकारियों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महावीर ने थाने में नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि जांच करने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।