फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जेल की टंकी पर चढ़ी महिला, हड़कंप

जेल की टंकी पर चढ़ी महिला, हड़कंप

Tue, 12 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जेल की टंकी पर चढ़ी महिला, हड़कंप
मैनपुरी। जेल में बंद देवरों से मिलाई करने आई महिला से जब सिपाहियों ने मना कर दिया तो गुस्साई महिला जेल के सामने बनी टंकी पर चढ़ गई।
विज्ञापन


महिला को टंकी पर चढ़ा देख जेल प्रशासन के होश उड़ गए। उसे उतारने के लिए जेलकर्मियों को मन्नतें करनी पड़ी। इस बीच महिला ने फांसी लगाने की कोशिश की। तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। समझाने बुझाने के बाद महिला की देवरों से मुलाकात करवाई।

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव खटानी निवासी गंगादेवी के तीन देवर एक वर्ष पूर्व दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। मंगलवार को वह देवरों से मिलाई करने के लिए कारागार आई हुई थी। जब वह मिलाई के लिए जाने लगी तभी एक सिपाही ने उससे अभी मिलाई न हो पाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद महिला जेल परिसर के बाहर चली गई। लोेगों से नजर बचाकर जेल के सामने बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ी देख जेल प्रशासन और वहां मौजूद लोगोें के पसीने छूटे गए। करीब आधा घंटे तक महिला को नीचे उतरने के लिए मनाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह गले में फंदा डालने लगी तो कुछ लोग टंकी पर चढ़ गए। फांसी लगाने से पहले ही महिला को पकड़ लिया। उसे समझाने के बाद टंकी से नीचे उतारा गया। महिला के सकुशल नीचे उतरने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। बाद में पुलिसकर्मियों ने महिला की मुलाकात जेल में बंद देवरों से कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed