फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अवैध संबंध में की गई थी सरिता की हत्या

अवैध संबंध में की गई थी सरिता की हत्या

Sat, 29 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध में की गई थी सरिता की हत्या
फरिहा (फिरोजाबाद)। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव सैटई निवासी सरिता की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। इसका खुलासा फरिहा पुलिस ने मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद किया है।
विज्ञापन


फरिहा थाना क्षेत्र के गांव सैटई निवासी मुन्नेश की पत्नी सरिता की सात जून को हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। शिकोहाबाद पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ ही अज्ञात में पोस्टमार्टम के कागज तैयार कर दिए थे।
विज्ञापन


दूसरे दिन महिला की शिनाख्त हो गई थी। पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर गांव के ही दलवीर सिंह की पत्नी नीलम और अखिलेश के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अखिलेश और दलवीर ने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं नीलम अभी फरार चल रही है। पूछताछ में दलवीर सिंह ने फरिहा पुलिस को बताया कि सरिता से उसके अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलवीर ने सरिता से सोने चांदी के आभूषण लेने के साथ ही कुछ रुपये भी उधर लिए थे। इसकी जानकारी सरिता के पति को हुई तो वह विरोध करने लगा। विरोध के चलते दलवीर की पत्नी नीलम ने सरिता की हत्या की प्लानिंग तैयार की थी। कोतवाल फरिहा का कहना है कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर कुछ रुपये और सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए है।



हत्याआरोपी की निशानदेही पर रायफल बरामद
जेल से रिमांड पर लिए गए हत्या के आरोपी रवि उर्फ तारा निवासी टीकरी थाना जसराना की निशानदेही पर फरिहा पुलिस ने रवि किशोर निवासी लखऊआ थाना फरिहा की हत्या में प्रयोग की गई रायफल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed