फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, पत्नी घायल

भाजपा जिलाध्यक्ष के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, पत्नी घायल

Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, पत्नी घायल
फिरोजाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा के गाजीपुर स्थित आवास पर रविवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार को बंधक बनाने के साथ लूटपाट की। विरोध किए जाने के दौरान जिलाध्यक्ष की पत्नी से हाथापाई करते हुए गला दबा दिया। शोर मचाने पर बदमाश मोबाइल एवं कुछ नकदी लूटने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद जिलाध्यक्ष पहुंचे। थाना पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी का मेडिकल कराने के साथ ही अभियोग दर्ज किया।
विज्ञापन


बसई मोहम्मदपुर के गांव गाजीपुर निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा रविवार की रात को टूंडला में काव्यांजलि सभा में भाग गए थे। घर पर उनकी पत्नी भूदेवी, उनका बेटा चंद्रपाल और उनकी पुत्रवधू गांव स्थित घर पर थी। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा के घर में ही नीचे डेयरी चलती है। रात करीब 12 बजे बदमाश उनके घर में घुस आए। घर में जिलाध्यक्ष की पत्नी अलग कमरे में सो रही थी जबकि पुत्र और पुत्रवधू दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने सबसे पहले पुत्र और पुत्र वधू के कमरे की कुंदी बाहर से लगा दी। जिस कमरे में पत्नी भूदेवी सो रही थी उस कमरे में घुस गए और अलमारी को तोड़ना शुरू किया भूदेवी जाग गई। भूदेवी के चीखने की कोशिश की तो बदमाशों ने मुंह दबा दिया। इसके बाद उनका गला दबाते हुए उनका सिर दीवार में मार दिया। आहट सुन सो रहा पुत्र चंद्रपाल जाग गया। उसने दरवाजा खोल कर बाहर आने की कोशिश तो बाहर से दरवाजा बंद था। उसे अहसास हो गया घर में बदमाश घुस आए हैं। उसने अपने कमरे का जंगला खोल कर चीखना शुरू कर दिया। चीखते ही आसपास के घरों में जगार हो गई और ग्रामीण चीखने लगे नेताजी के घर में बदमाश आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग गए। नीचे डेयरी में गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपये और एक कर्मचारी का मोबाइल फोन ले गए। रात करीब सवा बजे घटना की जानकारी जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा को दी गई। सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल, एसएचओ बसई मोहम्मदपुर दिनेश कुमार सिंह घर पहुंचे। पुलिस ने भूदेवी का सोमवार शाम को मेडिकल कराया है। जिलाध्यक्ष ने तहरीर दी।


भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने बताया पत्नी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, किसी तरह उनकी जान बच गई। थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर दिनेश कुमार का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां से चोर मोबाइल नकदी ले गए हैं। तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed