फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   युवती के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

युवती के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Tue, 12 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
युवती के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला  मोर्चा
मैनपुरी। एक युवक पर दूसरी बार दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती के विरुद्ध ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। एक सुर में ग्रामीणों युवती को गलत ठहराते हुए सभी को परेशान किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को एसपी, एएसपी से मिलकर सत्यतापूर्ण जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई व निर्दोष को बचाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का फिरोजाबाद निवासी एक युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक की नौकरी लगने के बाद युवती शादी करने का दबाव डालने लगी। युवक ने जब मना किया तो पहले उसे जान से मारने की कोशिश किए जाने के मामले में फंसा दिया। इसके बाद दुष्कर्म का एक मामला भी दर्ज करा दिया गया। दोनों ही मामलों में युवक जेल से जमानत पर आ गया। इस बार फिर से युवती ने उस पर तमंचा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस गांव में जांच करने गई तो ग्रामीण एकजुट हो गए। इसके चलते पुलिस को उल्टे पैर ही वापस लौटना पड़ा। मंगलवार को ग्रामीण युवती के विरोध में एकजुट होकर एसपी से मिलने पहुंचे। उन्हें बताया कि युवती आए दिन किसी न किसी पर झूठा मुकदमा दर्ज कराती है। कहा कि पहले भी कई बार झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। युवती के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाए, वहीं निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमेे में न फंसाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed