फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Wed, 14 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का  आरोप
हत्या - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। भोगांव के गांव छाछा निवासी पीड़ित ने पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को प्रभारी एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा निवासी अमर सिंह पत्नी व गांव की कई महिलाओं को साथ लेकर प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह से मिले। प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि पुत्री सावित्री की शादी तीन जून 2017 को नगला मनसुख भोगांव निवासी धीरज के साथ की थी। शादी के कुछ समय बीतने के बाद ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए सावित्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आठ फरवरी 2018 को दामाद ने फोन कर बताया कि सावित्री कहीं चली गई है।
विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद भी पुत्री का कहीं पता नहीं लग सका। अमर सिंह ने प्रभारी एसपी को बताया कि ससुरालीजनों ने पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकद्मा दर्ज करने के साथ ही पुत्री का पता लगाए जाने की मांग की है। उक्त मामले में अधिकारी ने थाना पुलिस को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed