{"_id":"59e0d08d4f1c1bd7538b7465","slug":"71507905677-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल पर घोषित किया जाएगा ईनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल पर घोषित किया जाएगा ईनाम
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एक साल से फरार चल रहे निखिल होम्स के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल को पकड़ने के लिए तमाम जतन करके थक चुकी पुलिस अब उस पर इनाम घोषित करेगी। इसके लिए फाइल तैयार की जा रही है। उधर, उसकी गैलाना रोड निर्भय नगर स्थित आलीशान कोठी की कुर्की की कार्रवाई दूसरे दिन दोपहर से रात तक आठ घंटे चली। कुल सात ट्रक में घर का सामान लादा गया। जेनरेटर को उठवाने के लिए क्रेन लगवानी पड़ी।
यह कार्रवाई गुुरुवार दोपहर शुरू हुई थी। पुलिस को कुर्की के दौरान अंदाजा हुआ कि वह कैसी शाही जिंदगी जी रहा था। घर में दो से तीन टन के आठ एसी लगे थे। हर कमरे में एलईडी लगा था। 50 से 60 इंच के तीन एलईडी मिले हैं। विशालकाय फ्रिज को उठाने केलिए छह मजदूर लगाने पड़े। न्यू आगरा और सिकंदरा थाना की पुलिस दो दिन से इसी कुर्की में व्यस्त रही।
सामान कीमती होने के चलते अधिकारियों को आशंका थी कि कुछ गड़बड़ न हो जाए। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। इंस्पेक्टर सिंकदरा थाना ने बताया कि सभी सामान दर्ज किया गया है। बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की तलाश की जा रही है। अगर वह जल्द ही हाथ नहीं आता है तो उस पर इनाम घोषित कराने के लिए फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
नकदी और जेवरात ले गया परिवार
कुर्की से पूर्व ही शैलेंद्र का परिवार कोठी से चला गया था। यहां कैश और जेवरात नहीं मिले हैं। वे लोग इन्हें अपने साथ ले गए। घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। अन्य सामान पर धूल जमी थी लेकिन कैमरे चालू थे। उसने निगरानी के लिए कैमरे चालू रखे थे।