फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   48 हजार के नकली नोटों के साथ दो भाई गिरफ्तार

48 हजार के नकली नोटों के साथ दो भाई गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
48 हजार के नकली नोटों के साथ दो भाई गिरफ्तार
नकली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी पिंटू। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। मंगलवार देर रात पुलिस ने 48 हजार के नकली नोटों के साथ दो भाई गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से दो-दो हजार के 24 नोट बरामद हुए हैं। यह दोनों कैरियर बताए जा रहे हैं, जबकि तस्कर फरार हो गया। गिरफ्तार भाइयों से एनआईए और एटीएस ने भी घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन


मंगलवार रात गोविंदनगर पुलिस को सूचना मिली कि महाविद्या कालोनी के रामलीला ग्राउंड में लगी नुमाइश में दो युवक सामान खरीदते वक्त दो-दो हजार के करारे नोट दे रहे हैं। यह दोनों संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस ने नुमाइश में पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। इनमें एक का नाम भार्गव गली केशोपुरा निवासी पिंटू उर्फ जाहिद है जबकि दूसरा उसका भाई शाकिर मटिया गेट पर रहता है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि दोनों के पास से दो-दो हजार के 24 नकली नोट मिले हैं। पिंटू उर्फ जाहिद घीयामंडी में परचून की दुकान चलाता है। यह दोनों कैरियर हैं, मास्टरमाइंड पिंटू का साला कोसीकलां के नकासा मुहल्ला निवासी आसु उर्फ आस मोहम्मद है।
विज्ञापन


आस मोहम्मद ने ही अपने साले पिंटू को नकली नोट चलाने के लिए दिए थे। कहा था कि जब यह नोट चल जाएंगे तो और दे देगा। पिंटू ने इस काले कारोबार में अपने भाई शाकिर को भी शामिल कर लिया। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि इन दोनों के गिरफ्तार होने की भनक लगते ही आस मोहम्मद फरार हो गया है। उसकी लोकेशन कोलकाता में मिल रही है। पता चला है कि यह नोट पश्चिम बंगाल से लाए गए हैं। पकड़े गए दोनों भाइयों से एनआईए, एटीएस, आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, इंटेलीजेंस और एलआईयू ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed