{"_id":"58e7efef4f1c1bac2b5b3e9d","slug":"6575","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन बाग में मंदिर का डेक बजाने पर पथराव, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोशन बाग में मंदिर का डेक बजाने पर पथराव, फायरिंग

Updated Sat, 08 Apr 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
रोशन बाग में मंदिर का डेक बजाने पर पथराव, फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा के दयालबाग स्थित रोशन बाग में शुक्रवार सुबह मंदिर के डेक को लेकर विवाद हो गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यवाह अरविंद चौहान और जीआरपी के दरोगा मुकेश गौतम में विवाद के बाद मारपीट हुई। पथराव और फायरिंग की गई। आरएसएस कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने लाने पर दोनों पक्ष वहां आ गए। पुलिस ने कार्यवाह और कार्यकर्ताओं को हवालात में डाल दिया। जानकारी पर भाजपा शहर अध्यक्ष और विधायक सहित भाजपाई पहुंच गए। चार घंटे बाद पकड़े गए लोगों को छोड़ने पर हंगामा शांत हुआ।
अरविंद चौहान ने बताया कि मंदिर के पीछे उनका घर है। बच्चों की परीक्षा चल रही हैं। इसलिए वह सुबह मंदिर में डेक बंद करने की कहने गए थे। पुजारी मनोज पांडेय ने डेक बंद कर दिया। तभी कालोनी के दरोगा मुकेश गौतम आ गए। उन्होंने गालीगलौज और मारपीट कर दी। वर्दी में सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग की और पुलिस को बुला लिया। पुलिस उनके छह कार्यकर्ता सहित तीन अन्य लोगों को थाने ले गई। अरविंद थाने पहुंचे तो यहां पहले से मौजूद मुकेश और उसके परिवार की महिलाओं ने मारपीट की। मुकेश के कहने पर पुलिस ने उन्हें ही हवालात में डाल दिया।
वहीं मुकेश गौतम की पत्नी कुसुमलता ने बताया कि उनके पति पूजा करने गए थे। अरविंद मंदिर में जूते पहनकर डेक बंद करने आए तो पुजारी ने टोक दिया। इस पर झगड़ा करने लगे। रोकने पर उन्होंने मुकेश से अभद्रता की। कुछ देर बाद अपने 40-50 साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया। पथराव किया। पति को घर से निकालकर पीटा। वह बचाने पहुंचीं तो उनसे भी मारपीट की। किरायेदारों को भी पत्थर लगे। उनके खिड़की के शीशे टूट गए। परिवारीजनों ने घर में छिपकर खुद को बचाया। पांच राउंड फायर भी किए। कालोनी में अफरातफरी मच गई। घर के पास से निकलते लोगों को चोट आईं।
विज्ञापन
आरएसएस के कार्यवाह और कार्यकर्ताओं को थाने में बंद करने की जानकारी पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक जगन गर्ग, नवीन जैन सहित सौ से ज्यादा कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। धरने पर बैठ गए। हटाने के प्रयास पर वह पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी पर एसपी क्राइम आनंद कुमार और एएसपी अनुराग वत्स आ गए। विजय शिवहरे ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा। चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को छोड़ दिया। तब कहीं भाजपाई थाने से हटे।
उधर, दरोगा मुकेश गौतम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
भाजपाइयों का हंगामा, मुसीबत में पब्लिक
भाजपाइयों के थाने पर हंगामे ने लोगों को भारी मुसीबत में डाल दिया। भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की गाड़ी थाने के सामने ही रोड पर खड़ी थी। एक तरफ का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इससे दयालबाग रोड और भगवान टाकीज रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों हटाने की भी जहमत नहीं उठाई। इस कारण लोग परेशान हुए। विद्यार्थी और एंबुलेंस भी फंस गईं। भाजपाइयों के आगे पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आई।
दरोगा के समर्थन में आईं कालोनी की महिलाएं
दरोगा मुकेश गौतम के समर्थन में थाना न्यू आगरा पर कालोनी की तकरीबन 25 महिलाएं पहुंच गईं। इनमें सुधा, मंजू, निमेश, सुमन, पुष्पा आदि शामिल हैं। उनका कहना था कि अरविंद पक्ष ने बवाल किया। जिस वक्त पथराव और फायरिंग की गई, उस समय बच्चे स्कूल के लिए घर से निकल रहे थे। वह भी दहशत में आ गए। पुलिस नहीं आती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।
सीसीटीवी फुटेज देखेगी पुलिस
न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि घटना की पड़ताल की जाएगी। साथ ही कालोनी में घरों में लगे सीसीटीवी कैैमरों की फुटेज चेक की जाएगी।