फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two people, including the bus driver, died and 34 were injured in an accident on the Purvanchal Expressway.

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे में बस चालक समेत दो की मौत, 34 घायल

Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two people, including the bus driver, died and 34 were injured in an accident on the Purvanchal Expressway.
27 हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।संवाद
मधुबन। रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर माइलस्टोन 191 के पास हुए भीषण हादसे के बाद मातम में बदल गईं। आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे पशुओं से लदी तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने लखनऊ से बेल्थरारोड जा रही रोडवेज बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक और आगे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 यात्री घायल हो गए। मृतक बस चालक मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के नत्थूपुर निवासी रजनीकांत यादव उर्फ छोटू (35) थे। हादसे में मधुबन क्षेत्र की पांच महिलाएं भी घायल हुई हैं, जिनमें चालक की दो सगी बहनें भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

बलिया जिले के बेल्थरारोड डिपो की रोडवेज बस गुरुवार रात करीब 10 बजे लखनऊ से बेल्थरारोड के लिए रवाना हुई थी। करीब तीन घंटे बाद पवई क्षेत्र में पहुंचते ही बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में चालक रजनीकांत यादव और बस के आगे बैठी एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 33 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में मधुबन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की पांच महिलाएं भी घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि सभी रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए घर लौट रही थीं। घायलों में मृतक चालक रजनीकांत यादव की दो सगी बहनें भी शामिल हैं। इससे हादसे की त्रासदी परिवार के लिए और गहरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मधुबन व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा की भतीजी साक्षी (20) भी घायल हुई हैं। साक्षी लखनऊ में पढ़ाई करती हैं और रक्षाबंधन पर घर लौट रही थीं। इसके अलावा मधुबन क्षेत्र की दो अन्य महिलाएं भी हादसे में घायल बताई जा रही हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आई है।

रजनीकांत यादव उर्फ छोटू पुत्र सुरेश यादव की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे मधुबन तहसील क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

27 हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।संवाद

27 हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed