{"_id":"5b2545714f1c1bb51e8b63f6","slug":"61529169265-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनी में सिलिंडर में लगी आग, दंपती झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगनी में सिलिंडर में लगी आग, दंपती झुलसे
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नारखी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव गांगनी में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से दंपति झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
थाना नारखी के ग्राम चनौरा निवासी रवींद्र कुमार (35) पुत्र रामसनेही पत्नी सुनीता (32) के साथ गांव गांगनी में स्थित बहनोई सरमन सिंह के घर में रहने लगा था। गांगनी में चाट पकौड़ी आदि की ठेल लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। शनिवार को सुबह अचानक रसोई गैस के सिलिंडर में आग लग गई। इससे कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान रवींद्र एवं उसकी पत्नी सुनीता देवी भी झुलस गए।
जसराना के मोहल्ला टीकतपुरा में शनिवार की सुबह खाना बनाते सिलिंडर में आग लग गई। टीकतपुरा निवासी भानुप्रताप की पत्नी घर में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में आग लग गई इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे तब आग पर काबू पाया जा सका।