फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हादसे में फर्रुखाबाद निवासी युवक की मौत

हादसे में फर्रुखाबाद निवासी युवक की मौत

Thu, 10 May 2018 07:24 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
हादसे में फर्रुखाबाद निवासी युवक की मौत
बेवर(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में बुधवारकी रात गांव जोगा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर फर्रुखाबाद निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर कुर्रा निवासी 40 वर्षीय ब्रजकिशोर बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में आया था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। तभी गांव जोगा के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ब्रजकिशोर के परिजनों को भी सूचना दे दी। गुरुवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बिछवां। नगला देवी तिराहा के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर ने किशनी निवासी बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना किशनी क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी विकास कुमार (25) गुरुवार की शाम बाइक से थाना क्षेत्र के गांव हेमपुरा रिश्तेदारी में जा रहा था। शाम करीब तीन बजे बाइक जब नगला देवी तिराहा के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए पीछे वाहन दौड़ा दिए तो वह कुछ दूरी पर ट्रैक्टर खड़ा कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed