{"_id":"5aa52d7b4f1c1b27088b4940","slug":"61520774523-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर की युवती की हत्या, शव नहर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर की युवती की हत्या, शव नहर में फेंका
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/अजीतगंज। गांव मकरंदपुर के पास रविवार दोपहर एक युवती का शव नहर में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवती को सीने में दो गोली मारी गई हैं। युवती कौन और कहां की है इसके बारे में पुलिस जानकारी नहीं जुटा
सकी।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मकरंदपुर के पास नहर में नीला जींस व काला कुर्ता पहने करीब 24 वर्षीय युवती का शव ग्रामीणों ने
पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह पुलिसबल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस ने नहर से शव
को बाहर निकलवाया। इकहरे बदन की युवती के पेट के ऊपरी हिस्से पर दो गोलियां मारे जाने के निशान थे।
वहां मौजूद ग्रामीण व पुलिसकर्मियों का कहना था कि गोली मारने के बाद शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बातचीत कर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल पर शव की पहचान करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।