फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोटेदार के घर लाखों की चोरी

कोटेदार के घर लाखों की चोरी

Sun, 10 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार के घर लाखों की चोरी
चोरी - फोटो : अमर उजाला
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में टीएस गार्डन के समीप रहने वाले गांव परतापुर के कोटा डीलर के घर से शनिवार की रात चोर गहने, नगदी आदि लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। वह शाम को परिवार सहित गांव चले गए थे। रविवार की सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी कोटा डीलर गुरू यादव टीएस गार्डन के समीप मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। शनिवार की शाम को वह परिवारीजनों के साथ गांव गए हुए थे। रात में घर का ताला तोड़ कर चोर भीतर दाखिल हो गए।
विज्ञापन


चोरों ने कमरों के साथ ही आलमारी, संदूक आदि का ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, करीब 55 हजार रुपये की नकदी, एलईटी आदि चोरी कर ली। सुबह जब स्थानीय लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे तो उन्होंने गुरू यादव को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताले टूटे होने की खबर लगते ही वह भागकर घरक आए। यहां गहने, नगदी आदि कीमती सामान गायब और कमरों में इधर-उधर बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित की खबर पर थाना पुलिस ने भी आकर मौका-मुआयना किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। मगर कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।


जांच करने के बाद पुलिस वापस लौट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

कोटा डीलर के घर चोरी करने वालों को शायद किसी की भी फिक्र नहीं थी। तभी तो चोरी करने से पहले या बाद में घर में बैठकर खाना भी थालियों में परोस कर खाया। इतना ही नहीं तोड़े गए ताले भी फेंकने के बजाय एक कुंडे में लटका गए। मानो चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed