फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भूमि सुधार निगम के प्रबंधक को लूटा

भूमि सुधार निगम के प्रबंधक को लूटा

Fri, 10 Nov 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
भूमि सुधार निगम के प्रबंधक को लूटा
लूट
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में घिरोर-कुरावली मार्ग पर गांव मानपुर के समीन भूमि सुधार निगम के प्रबंधक से अपाचे सवार लुटेरों ने नकदी व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिला इटावा के गांव टड़वा काछियान निवासी संतोष कुमार थाना घिरोर क्षेत्र मोहल्ला शाक्यान में रह रहे हैं। वह भूमि सुधार निगम औछा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह बाइक से कसबा की ओर आ रहे थे। बाइक जब घिरोर-कुरावली मार्ग पर गांव मानपुर बंबा के समीप पहुंची तभी पीछे अपाचे सवार दो लुटेरों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने संतोष से दो हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। तमंचा दिखाते हुए बाइक पर बैठकर पड़रिया चौराहा की ओर भाग गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लुटेरों की तलाश की गई मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed