फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रधानमंत्री की आपतिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर मुकदमा

प्रधानमंत्री की आपतिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर मुकदमा

Sat, 23 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की आपतिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर मुकदमा

विज्ञापन
मैनपुरी। फेसबुक पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो और मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कृष्णा नगर निवासी शिकायतकर्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर कालोनी निवासी गोल्डी चौहान की फेसबुक अकाउंट है। मित्रता सूची में रवि यादव नाम के एक युवक भी शामिल है। रवि यादव ने जिद्दी ब्वाय यादव के नाम से भी एक एकाउंट बना रखा है।
विज्ञापन


उसने फेसबुक पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो को पोस्ट करने के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध भी अभद्र टिप्पणी की। उक्त पोस्ट को देखने के बाद गोल्डी चौहान ने कोतवाली पुलिस को रवि यादव के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं कोतवाली पुलिस मामले को छिपाती रही।

एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed