फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 thousand of such security fraud charge

होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ 50 हजार की धोखाधड़ी

Thu, 18 Feb 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 18 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
50 thousand of such security fraud charge
इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर शातिर युवक ने होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज से 50 हजार रुपये का चेक ले लिया। रकम अपने खाते में जमा करा ली। धोखाधड़ी का पता चलने पर थाना ताजगंज मेें मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना ताजगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि शमसाबाद रोड निवासी होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज के उनके मोबाइल पर एक फरवरी को युवक का फोन आया। उसने खुद को एक इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि आपकी पॉलिसी पूरी होने वाली है। बकाया किश्त जमा कर दो। सिक्योरिटी इंचार्ज ने कहा कि वह किश्त का चेक देंगे। युवक ने कहा कि वह अपने एक साथी को उनके घर भेज देगा। कुछ देर बाद वह आ गया। इंचार्ज ने उसे चेक दे दिया। मगर, युवक अगले दिन फिर आया। उसने कहा कि चेक क्लीयर नहीं हो रहा है। दूसरा चेक देना होगा। उन्होंने दूसरा चेक दे दिया।  सिक्योरिटी इंचार्ज ने इंश्योरेंस कंपनी में जाकर देखा तो उनकी किश्त जमा नहीं हुई थी। इस पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने बैक से पता किया तो रकम नोएडा के एक व्यक्ति के खाते में जमा की गई थी।
विज्ञापन


एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर 81 हजार निकाले
शहर में एक और व्यक्ति साइबर क्रिमिनल का शिकार बना। बैंक प्रबंधक बताकर एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से 81 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। किशोरपुरा निवासी रामजीलाल मजदूर है। 13 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को केनरा बैंक का प्रबंधक बताया। कहा कि आपका एटीएम ब्लॉक होने वाला है। नए एटीएम कार्ड बनवाने के लिए पुराने कार्ड की जानकारी देनी होगी। इस पर रामजीलाल ने कार्ड का नंबर और पिन नंबर बता दिया। इसके कुछ देर बाद उनके खाते से 81 हजार की आनलाइन शॉपिंग और रकम ट्रांसफर कर ली गई। उन्होंने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed