फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4578

गोबर चौकी में सांप्रदायिक बवाल

Thu, 06 Apr 2017 01:44 AM IST
गोबर चौकी में सांप्रदायिक बवाल
गोबर चौकी में सांप्रदायिक बवाल Updated Thu, 06 Apr 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
4578
गोबर चौकी में सांप्रदा‌य‌िक बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना ताजगंज के गोबर चौकी स्थित जौहरी नगर में मामूली बात पर दो पक्ष आमन-सामने आ गए। मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। बलवाइयों ने आधा घंटे तक एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। पुलिस को सांप्रदायिक टकराव की सूचना मिली। इस पर सदर सर्किल की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के आने पर बलवाई मौके से भाग खड़े हुए। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जौहरी नगर, गोबर चौकी निवासी इदरीश पुत्र मखमूल मोहल्ले में बेकरी चलाता है। वहीं मनोज की चाऊमीन की ठेल है। मंगलवार शाम तकरीबन छह बजे इदरीश का भाई शकील बाइक से बाजार जा रहा था। चाऊमीन की ठेल पर भीड़ लगी हुई थी। शकील ने एक युवक से रास्ते से हटने के लिए बोल दिया। इस पर मोहल्ले के राजा ने शकील की बाइक की चाबी निकाल ली और गालीगलौज कर दी। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। शकील ने राजा के घर शिकायत कर दी। बुधवार दोपहर तकरीबन दो बजे राजा, बिल्ला सहित 25-30 लोग इदरीश की बेकरी पर आ धमके। इसमें हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल बताए गए हैं। उन्होंने इदरीश से मारपीट कर दी। इदरीश के कारीगरों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। छतों पर चढ़कर भी पथराव किया गया। करीब 30 मिनट तक बवाल होता रहा। पुलिस को मंदिर के पास सांप्रदायिक बवाल की सूचना मिली तो कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस को देखकर बलवाई भाग खड़े हुए। रास्ते से निकलकर जा रहा सुमित पुत्र छोटेलाल (तुलसी नगर) के हाथ में पत्थर लगा। इसके अलावा इदरीश के कारीगर खलील, जाफर और गुलाम वारिस के चोट लगी है। शकील भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। एएसपी सदर श्लोक कुमार ने बताया कि राजा पक्ष ने बेकरी पर आकर मारपीट और पथराव किया। इदरीश की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  
विज्ञापन


बलवाइयों ने घर को बनाया निशाना, दुबक गए परिवारीजन  
आगरा। इदरीश की बेकरी के बगल में ही विजय सिंह का मकान है। जिस वक्त पथराव हुआ उस समय विजय के घर में पत्नी ऊषा, बहू सरिता, बेटा अभिषेक, बेटी अंजलि, पूजा और नातनी नंदनी थीं। बलवाइयों ने विजय के मकान को भी निशाना बनाया। विजय के घर में भी पत्थर फेंके। परिवारीजनों ने घर के अंदर दुबक कर खुद को बचाया। घटना से परिवारीजन दहशत में थे। उनका कहना था कि झगड़ा किसी और में हुआ, खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। उनके बच्चे बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में मजदूरी करने आते हैं बाहरी लोग 
मोहल्ले की पुष्पा और ग्याप्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में कई बेकरी संचालित हो रही हैं। बेकरी में कई बाहरी युवक मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके बारे में किसी को पता नहीं होता है। पिछले दिनों एक बेकरी पर काम करने वाला युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। इन मजदूरों को वैरीफिकेशन कराने के लिए पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed