फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   23 साल में आया फैसला, तीन को आजीवन कारावास

23 साल में आया फैसला, तीन को आजीवन कारावास

Tue, 04 Dec 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 04 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
23 साल में आया फैसला, तीन को आजीवन कारावास
court - फोटो : PTI
आगरा के फतेहपुर सीकरी के गोठरा गांव में 13 नवंबर 1995 को की गई रामबाबू की हत्या के मामले में मंगलवार को अदालत का फैसला आया। अपर जिला जज विवेक संगल ने तीन आरोपियों को दोष सिद्ध पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। उन पर 54 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया।
विज्ञापन


घटना के पीछे रंजिश थी। 13 नवंबर की सुबह छह बजे रामबाबू, उनका भाई ब्रजवासी, भाभी रामरती, भतीजा राम निवास खेत से आ रहे थे। ये लोग पानी लगाने के लिए गए थे। घटना की रिपोर्ट ब्रजवासी ने दर्ज कराई। इसमें चंद्रभान, उसके भाई राजवीर और राजन सिंह को नामजद कराया गया। आरोप था कि तीनों घात लगाए बैठे थे। जैसे ही रामबाबू और उसके परिजन आए, उन पर हमला बोल दिया गया। लाठी, डंडो, फरसों से प्रहार किए गए, तमंचे और बंदूकों से गोली चलाई गई।
विज्ञापन


रामबाबू को घसीटते हुए मोहन सिंह की झोंपड़ी में ले जाया गया और झोंपड़ी में आग लगा दी गई। गोलियों की आवाज, आग और धुएं के कारण कोई बचाने के लिए आगे नहीं आ सका। आरोपी फायरिंग कर भाग निकले। एडीजीसी महेश पाठक ने गवाह और सुबूत पेश किए। घटना की रिपोर्ट ब्रजवासी ने दर्ज कराई थी। इसमें और भी लोग नामजद कराए गए थे लेकिन पुलिस ने जांच में उनका नाम निकाल दिया था। तीन लोगों के खिलाफ केस चला। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर तीनों हत्या के दोषी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed