फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मामला

पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया मामला

Tue, 24 Apr 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया  मामला
मैनपुरी। युवक को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों को धोखे में रख बिना बताए ही पोस्टमार्टम के साथ अंतिम संस्कार करा दिया। अब वह मृतक की संपत्ति भी हड़पना चाहता है। पीड़ित विधवा ने एसपी से अपनी दास्तां सुनाई और प्रार्थना-पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव साकिन गंगापुर मोहम्मदपुर निवासी अंशुल की 16 अप्रैल को सैफई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।

अंशुल की पत्नी ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। मगर पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। मंगलवार को पीड़ित विधवा लक्ष्मी देवी परिजनों के साथ एसपी राजेश एस से मिली। बताया कि 16 अप्रैल को गांव के ही कुछ युवक उसके पति को साथ ले गए थे वहां गन्ने के रस में सल्फास की गोली मिला दी थी। यह बात उसे व परिजनों को घर वापस लौटे पति ने बताई थी।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही पति की तबियत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर किया था। वहां शाम को पति की मौत हो गई। आरोपी ने उन्हें धोखे में रखकर पति का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। आरोपी पति की संपत्ति हड़पना चाहता है उसे भी अब जान का खतरा है। थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन फिर भी मामला दर्ज नहीं किया गया। एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed