{"_id":"59611d034f1c1bfe7f8b46e3","slug":"41499536643-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 टीम पर हमला, पुलिसकर्मी भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 टीम पर हमला, पुलिसकर्मी भागे
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस डेमाो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। यूपी 100 पर शुक्रवार की रात मारपीट की सूचना पर गांव सोनई पहुंची पुलिस टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लिया तो उसके घर के महिला-पुरुषों ने पुलिस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराई पुलिस जान बचाकर भागी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए।
बताए अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सोनई निवासी लक्ष्मीदेवी ने शुक्रवार रात यूपी 100 पर फोन कर अपने ही पुत्र मंगली के शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने की सूचना दी। इस पर यूपी 100 पर तैनात दरोगा अजब सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, चालक अनेक सिंह मौके पर पहुंचे और मंगली से पूछताछ की। मंगली पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगा तो उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया। यह देख मंगली के पिता रघुराज सिंह और परिवार की कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगीं।
पुलिस कर्मी किसी तरह बचकर वहां से भागे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की खोजबीन की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। दारोगा अजब सिंह ने एक राय होकर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। थाना प्रभारी महक सिंह बालियान का कहना है टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।