फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बैंकों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, सुरक्षा गार्ड कम हो गए, पुलिस की चेकिंग भी घटी

बैंकों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, सुरक्षा गार्ड कम हो गए, पुलिस की चेकिंग भी घटी

Sat, 22 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, सुरक्षा गार्ड कम हो गए, पुलिस की चेकिंग भी घटी
एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं है तैनात - फोटो : अमर उजाला
आगरा। नोएडा में बैंक के दो गार्ड की हत्या कर दी गई। इससे बैंकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं। कारण यह है कि पांच दिन पहले आगरा के ताजगंज में एटीएम बूथ के अंदर एडीए के ड्राइवर की हत्या की गई थी। ताजनगरी में और भी घटनाएं हुई हैं। बैंकों में सुरक्षा गार्ड कम कर दिए गए हैं। पुलिस की चेकिंग भी पहले जैसी नहीं रही है।
विज्ञापन


एटीएम बूथ को लगातार बदमाशों के निशाने पर हैं। अछनेरा, एत्माद्पुर, एत्माद्दौला में एटीएम को लूटे जाने की कोशिश की जा चुकी है। आगरा में बिल्लोचपुरा में चार महीने पहले एटीएम को गैस कटर से काटते सदर के पिता-पुत्र गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन


कैमरे हैं, पर क्वालिटी घटिया
आगरा की बैंकों में कैमरे लगे हैं लेकिन इनकी क्वालिटी घटिया है। इस कारण घटना होने पर बदमाशों के चेहरे साफ नहीं आ पाते हैं। फोटो मिलने पर भी पुलिस को कोई फायदा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम से हटा लिए गए हैं गार्ड
आगरा। एटीएम पर पहले गार्ड अनिवार्य रूप से थे। अब कहीं हटा लिए गए हैं तो कहीं सिर्फ रात की ड्यूटी पर हैं। ज्यादातर एटीएम रात को बंद रहने लगे हैं। ताजगंज में जब एटीएम बूथ के अंदर हत्या की गई, तब वहां गार्ड मौजूद नहीं था।


बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का प्लान बना हुआ है। इसके तहत सुरक्षा ड्यूटी लगाई जाती है और चेकिंग भी कराई जाती है। जोन के सभी जिलों में चेकिंग को और बढ़ाया जा रहा है। बैंकों के कैमरे भी चेक कराए जा रहे हैं - अजय आनंद, एडीजी जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed