फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंदीरक्षक ने कोतवाली पुलिस को छकाया

बंदीरक्षक ने कोतवाली पुलिस को छकाया

Sun, 19 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बंदीरक्षक ने कोतवाली पुलिस को छकाया
बंदी रक्षक
मैनपुरी। रविवार को कोतवाली पहुंचे एक बंदीरक्षक ने पुलिस को कई घंटों तक परेशान किया। परेशान कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना जेल पुलिस को दी। इसके बाद जेल अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को भेजकर उसे बुलाया। सिपाही के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



जिला कारागार में तैनात बंदीरक्षक कृपाशंकर नशा करने का आदी है। शनिवार को उसने कुछ अधिक ही नशा कर लिया था। रविवार को उसे जिला अस्पताल में चिकित्सक के पास उपचार के लिए भेजा। वह जिला अस्पताल जाने की बजाय थाना कोतवाली जा पहुंचा। वहां उसने पुलिसकर्मियों से साथी के साथ मारपीट करने की बात कही।
विज्ञापन


पहले तो पुलिसकर्मी उसकी बातों पर विश्वास कर गए, मगर जब वह एक शिकायतकर्ता को देखकर डर कर मुंशी कक्ष में छिप गया। जब उसने छिपने का कारण पूछा तो उसने बताया कि महिला अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखाने आई है। वह अगर थाने से बाहर निकलेगा तो विपक्षी उसे मार देंगे। उसकी इस हरकतों से पुलिस काफी देर तक परेशान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि बंदीरक्षक नशे का आदी है। उसे जिला अस्पताल चिकित्सक के पास भेजा था। मगर वह थाने जा पहुंचा। वह इसी तरह की हरकतें करता है। कुछ देर बाद जेल पुलिस के सिपाही थाने पहुंचे और उसे ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed